Friday, December 31, 2010

टोपी उछालने का मतलब

समाचार पत्रों में यदा कदा किसी शिक्षण संसथान के वार्षिक समारोह या किसी कोर्स के पूरा होने पर डिग्री या उपाधि देने के समारोह के दौरान समारोह के अंत में प्रशिक्षित विधार्थियों का अपने टोपी उछाल कर हर्ष को प्रदर्शित करने के फोटो छपते रहते है इन फोटो को देख कर मुझे हमेशा  से ही यह महसूस हुआ की ये जो परंपरा इसकी शुरुवात कहीं से भी हुई हो गलत है हाल ही में मेरठ में हुए दीक्षांत समारोह के दौरान अंत में टोपी उछालते हुए प्रशिक्षित विधार्थियों का फोटो दैनिक जागरण में देखा तो में अपने को इसके ऊपर लिखने से रोक नहीं सका 
हमारे भारतीय संस्कारों में टोपी का विशेष महत्व है टोपी को एक इज्जत के रूप में जाना जाता है कई मुहावरे भी इसी आधार पर बने है जैसे सरे बाज़ार टोपी उछालने का मतलब इज्जत उछालने से है या टोपी पैरों के निचे मसलना इज्जत का कबाड़ा करने से है या टोपी को किसी के हाथ में रख देने का मतलब मेरी इज्जत आपके हाथ में है टोपी निचे न गिरने देने का मतलब इज्जत संभाले रखने से है टोपी सरे आम नीलाम करने का मतलब सरे आम बेइज्जत करने से है 
तमाम ऐसे उदाहरण है जिसमें टोपी को भारतीय संस्कृति में इज्जत के रूप में देखा जाता है यही नहीं अन्य देशो में भी टोपी को आदर का दर्जा दिया जाता है घरों में भी टोपी रखने के स्थान होता या दिवार पर टांगने के लिए बाकायदा जगह बनी होती है या लकड़ी का फ्रेम बना कर उस पर खूंटी लगायी  जाती है जिस पर टोपी टांगी जा सके 
तो इतनी महत्वपूर्ण चीज को उछाल कर ख़ुशी का इजहार करने की परंपरा समझ से परे है जो उछालने के पश्चात् जमीन पर गिरती है जिस टोपी को पाने के लिए आपने इतनी मेहनत की उस टोपी को उछाल कर ख़ुशी जाहिर करना,  उस टोपी का या दुसरे शब्दों में उस डिग्री का निरादर करने जैसा है
इस गलत परंपरा पर शिक्षण संस्थानों को ध्यान देना चाहिए और इस पर रोक लगानी चाहिए जिससे एक गलत परंपरा का अंत हो ! 
आशुतोष दा

समस्या से पार पाने में उर्जा का उपयोग करें

वास्तव में जीवन जीना जितना आसान है उतना ही कठिन भी है लेकिन जब जीवन सकारत्मक है तब तक आदमी खुश है जरा सा नकारात्मक हुआ नहीं की कुंठा होनी शुरू, फिर शुरू होता है दोषा रोपण क्योंकि मनुष्य की प्रवत्ति स्वं को को सर्वश्रेष्ठ सिद्ध करने की है उसके अनुसार गलती दुसरे करते है यही कारन है हम उन समस्याओं को और बढ़ा देते है जैसे छोटी सी समस्या को ले लेते है घर में बिजली का बिल जरूरत से ज्यादा आ गया या टेलिफ़ोन का बिल ज्यादा आ गया बस दोषा रोपण शुरू हो ज्यादा है तुम लाइट ज्यादा चलाते हो नहीं तुम सारे दिन टीवी देखते रहते हो तुम यहाँ तहां फोन करते हो तुम घंटो बात करती हो और लड़ाई शुरू जिसका असर न सिर्फ हमारे बच्चों पर पड़ता है बल्कि वो भी दोषरोपण की इस प्रवत्ति को अपने अंदर डाल  लेते है कल स्कूल टीचर  ने ऐसा कह दिया कल टीचर  ने वैसा कर दिया गलती उसकी डाट  मेरी पड़ी आये दिन हमें भी इस तरह की शिकायत सुनने को घर में अपने बच्चो से मिलती है ये सब वो कहाँ से सीखते है यक़ीनन वो हमीं से सीखते है सोचिये अगर बिजली या टेलिफ़ोन का बिल ज्यादा आने पर सभी लोग आगे से अपनी जिम्मेदारी को द्रड़तापुर्वक पालन करने की मन ही मन शपथ ले और इसका केवेल सदुपयोग करें तो यक़ीनन ये छोटी सी समस्या पल भर में हल हो जाती है बजाय  इसके घर में महायुद्ध हो इस तरह से हम बच्चो को भी सिख देते है की समस्या से पार पाने में ही भलाई है दोषरोपण में नहीं तभी आपका बच्चा कल को बाहर  खलने के बाद किसी की शिकायत लेकर घर नहीं आएगा क्योकिं उसकों समस्या से पार आना आ जायेगा इस तरह हम न केवल अपनी उर्जा जो हम कुंठा होने या एक दुसरे पार दोषा रोपण करने में खर्च करते वही उर्जा हम जीवन मैं आगे बढ़ने  में खर्च करेगें सोचिये जब भी घर में महा भारत होता है उसका सीधा असर काम पर पड़ता है या बच्चा अगर किसी से झगड़ता है उसका सीधा असर उसकी पढाई  पर पड़ता है जो हमें जीवन में आगे बदने में बांधा पहुंचाती  है जिससे हम जीवन में उतना आगे नहीं बढ़ पते जितना की हमें होना चाहिए हाल ही में सुश्री मायावती और पि चिदम्बरम का बयां देख कर कुछ ऐसा ही लगा अगर ये अपनी उर्जा को दोषारोपण में न खर्च कर इस समस्या से और द्रड़ता  से पार पाने में खर्च करें उससे न केवल समस्या का निवारण होगा बल्कि संचय उर्जा का अन्य कामों में खर्च होगा अगर हम श्रेष्ठ व्यक्तियों को ले जो जीवन में सफल है तो हम पायेगें की यक़ीनन उनके अंदर भी यही गुण होगा वो दोषारोपण से ज्यादा समस्या का समाधान करने को प्राथमिकता देते है
आशुतोष दा

Monday, November 15, 2010

आशीर्वाद की महत्ता

आशीर्वाद की महत्ता 
आज जहाँ सभी लोग तरक्की की राह में अग्रसर है वहीँ आज का युवा पुराने संस्कारो को भूलता जा रहा है जैसा की कहीं जाने से पहले बड़ो का पैर छु कर आशीर्वाद लेना जो ब्बाय डैड या मोम, ब्बाय दादाजी या दादीजीजवाब भी उनको  वैसा ही मिलता है क्योकि आज के युवा को समझाना बड़ा मुश्किल हो गया है! पैर छुना पुराना फैशन मानने वाले युवा को शायद हम लोग आशीर्वाद की महत्ता समझा नहीं पा रहे है या हम लोग भी इस दौर को अपना कर इसे झंझट समझ कर पल्ला झाड़ लेते है जबकि हकीकत यह है की पैर छु कर लिया आशीर्वाद अन्दर से आता है जहाँ ईशवर का निवास होता है की जाओ ईशवर तुम्हारी सहयता एवं रक्षा करे करे और आशीर्वाद देने वाले का हाथ उस मुद्रा में उठ जाता है जिस मुद्रा में ईशवर का हाथ सदैव रहता है ! क्या कारन है वैसा भाव नमस्ते या बाय कहना में नहीं उठतामैंने जब इस बारे में कई बुजर्गो से पूछा तो सबका जवाब लगभग एकसा था की जब हम किसी को बाय या टाटा करते है उस स्थिथि में जाने वाला अपने जाने की सुचना मात्र देता है और पैर छुकर जाने वाला आपसे जाने से पहले एक सुरक्षा कवच जो मार्ग में उसकी रक्षा करे और सुरक्षित वापस घर आने तक साथ रहे और सफलता चाहता है जो की केवल ईशवर ही दे सकते है यही कारन है जब कोई पैर छूता है तो पैर छुने वाला भक्त और जिसके पैर छु रहा है वह इश्वर प्रदत्त हो जाता है और अपना हाथ उठा देता है!
हाथ उठा का दिया हुआ आशीर्वाद हमेश फलीभूत होता है जिससे उसको सुरक्षा कवच और सफलता मिलती है बशर्ते पैर छुने वाला दोनों हाथ से दोनों पैर छुए, क्या कारन है की हाथ उठा कर दिया हुआ आशीर्वाद फलीभूत होता है और किस व्यक्ति विशेष का आशीर्वाद सैदव फलीभूत होता है उसका कारन है उस व्यक्ति का निःस्वार्थ सदाचार उसके गुण उसका खानपान प्रभु के प्रति उसकी आस्था जो उसको ईशवर प्रद्दत बनता है और यही सब जो उसके हाथ उठाने मात्र से अद्रश्य किरणों के रूप में आशीर्वाद लेने वाले के चारो तरफ एक घेरा  बना लेती है जो सुरक्षा कवच का काम करती है और उसको उसके कार्य जिसके लिए वो आशीर्वाद चाहता है में सफलता दिलाती है  

यह मेरा अपना अनुभव भी है की कई बार  अपने किसी बड़ो के पैर छूकर या किसी महात्मा और सज्जन पुरुष के पैर छुकर जाने पर मुश्किल काम  भी  ऐसा चुटकियों में हो जाता है जो की हमने सपने में भी नहीं सोचा था यही कारन है की हमारे माता पिता ने सदैव ही हमे पैर छुने  की आदत डालने के लिए  केवल  दबाव बनाया बल्कि उसकी महत्ता भी बताई! मेरा ये लेख लिखने का मकसद भी यही है की युवा इसे अपनी आदत में शामिल करे और अपनी सफलता और सुरक्षा का मार्ग प्रशश्त करे
आशुतोष गुप्ता